Allahabad University BA part -1 Hindi Syllabus pdf | इलाहाबाद विश्वविद्यालय बी०ए० प्रथम वर्ष के 'हिन्दी साहित्य' Syllabus

0

जय हिंद , जय विश्वविद्यालय साथियों 🙏

जैसा कि हमने इस वेबसाइट (Gs Center) पर Allahabad university के विषयों के Syllabus पर चर्चा करने की जो series चलाई है उसी के अंतर्गत हमने दो विषयों Ancient History और Education के Syllabus को समझ लिया है।

Allahabad University BA part -1 Hindi Syllabus :

Allahabad University BA part -1 Hindi Syllabus

आज हम इस लेख के माध्यम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के BA प्रथम वर्ष के हिंदी विषय के syllabus को समझेंगे।

University of Allahabad :

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की गरिमा व महत्ता आज पूरे भारतवर्ष में व्याप्त है। देश के अधिकाधिक विद्यार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University of Allahabad) में स्नातक की पढ़ाई करना चाहता है। फिर चाहे वो BA हो या Bsc , Bcom , Ba LLB आदि।

अगर आपने Allahabad Central University (इलाहाबाद विश्वविद्यालय) में आप प्रवेश पा चुके हैं और आपने हिंदी विषय की ओर अपना रुख किया हुआ है तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि-

इस लेख में हम Allahabad University BA Part -1 Hindi Syllabus की चर्चा करेंगे।

पिछले लेख :

इसके पूर्व के लेखों (Articles) में हमने Ancient history और Education विषय के BA प्रथम , द्वितीय व तृतीय वर्ष के Syllabus को हम समझा चुके हैं जिसे आप निम्न लिंक से देख सकते हैं―

Allahabad University BA First year ‘Hindi’ Subject Syllabus and pdf :

हिंदी साहित्य विषय कला संकाय के विषयों में से एक बहुत अच्छा विषय है। जिसको अपने तीन विषयों में से एक के रूप में चयन कर के आप BA की degree प्राप्त कर सकते है।

आप हिन्दी साहित्य विषय को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़कर बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे ऐसा मेरा विश्वास है।

Hindi literature Syllabus of BA 1st year , Allahabad University :-

BA प्रथम वर्ष के हिन्दी साहित्य विषय के Syllabus को समझने के पूर्व हमें हिन्दी साहित्य विषय के बारे में थोड़ा जान लेना चाहिए–

हिंदी साहित्य : विषय (Hindi Subject)

हिन्दी साहित्य विषय एक अतुलनीय विषय है। और जब आप इस विषय से आप स्नातक करें वो भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से तब तो यह आपके लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। हिन्दी विषय का क्षेत्र बहुत व्यापक है। जिसके माध्यम से आप उच्च गुणवत्ता की सरकारी नौकरियों को प्राप्त कर सकते हैं।

हिन्दी विषय के अंतर्गत आप स्नातक के तीन वर्षों में आधुनिक काव्य , निबंध , कहानी , एकांकी , मध्यकालीन हिन्दी काव्य , हिन्दी साहित्य का व्यापक इतिहास , काव्यभाषा और हिन्दी भाषा , प्रयोजन मूलक हिंदी आदि का अध्ययन करेंगे।

Allahabad Central University Hindi Syllabus BA part -1 pdf :

अन्य विषयों की भाँति हिंदी विषय मे भी BA प्रथम वर्ष में 2 papers होते हैं। अर्थात 2 पेपर में अलग अलग विषय सामग्री का अध्ययन आपको करना होगा।

प्रथम प्रश्न पत्र – आधुनिक हिंदी काव्य 

द्वितीय प्रश्न पत्र – गद्य साहित्य : विभिन्न विधाएं (निबंध, कहानी, नाटक, एकांकी)

Allahabad university Hindi syllabus for BA 1st year in hindi –

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी साहित्य विषय से स्नातक प्रथम वर्ष में अध्ययन किये जाने वाले 2 पेपर्स का पाठ्यक्रम निम्नलिखित है–

Allahabad University BA First year Hindi Paper -1 Syllabus :

प्रथम प्रश्न पत्र – आधुनिक हिंदी काव्य 

■ 1. मैथिलीशरण गुप्तः आलोचना और व्याख्या

➢ आधुनिक खड़ी बोली कविता का आरम्भ,

➢ द्विवेदी युगीन काव्य-प्रवृत्तिया और मैथिलीशरण गुप्त,

➢ गुप्त जी का जीवन परिचय और रचनाएं,

➢ राम काव्य परम्परा में साकेत साकेत की मॉलिकता तथा ➢ आधुनिकता,

➢ साकेत का महाकाव्यत्व,

➢ भाव व्यंजना पात्र परिकल्पना,

➢ भाषा

➢ नवम सर्ग का काव्य सौष्ठव तथा संवेदना। .

व्याख्या हेतु निर्धारित पाठ- ‘साकेत’ नवम सर्ग ( दूसरा भाग)

■ 2. जयशंकर प्रसाद : आलोचना और व्याख्या

➢ प्रसाद का जीवन परिचय और रचनाएं,

➢ छायावादी काव्य की प्रवृत्तियां और कामायनी

➢ कामायनी का महाकाव्यत्व,

➢ युगबोध,

➢ चिंता सर्ग का काव्य सौष्ठव,

➢ कामायनी की भाषा

◆व्याख्या हेतु निर्धारित पाठ- कामायनी ( चिंता सर्ग )

■ 3. सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला’ : आलोचना और व्याख्या

➢ “निराला” का जीवन परिचय और रचनाए,

➢ ‘निराला’ की विद्रोही चेतना

➢ प्रगतिशीलता,

➢ काव्य की बहुआयामी प्रवृत्ति,

➢ काव्यभाषा

◆ व्याख्या हेतु निर्धारित कविताएँ- बादल राग ( तिरती है समीर सागर से), अधिवास , तोड़ती पत्थर (राग-विराग सं० डॉ० राम विलास शर्मा)

■ 4. सुमित्रानन्दन पंत: व्याख्या और आलोचना

➢ पंत का जीवन परिचय और रचनाएं

➢ पंत की काव्य संवेदना और काव्य शिल्प,

➢ सौन्दर्य दृष्टि और प्रकृति चित्रण,

➢ काव्य भाषा

◆ व्याख्या हेतु निर्धारित कविताएं- भारत माता, नौका विहार, ताज।   (आधुनिक कवि पंत – हिन्दी साहित्य सम्मेलन , इलाहाबाद)

■ 5. रघुवीर सहाय: आलोचना और व्याख्या

➢ रघुवीर सहाय का जीवन परिचय और रचनाएं,

➢ रघुवीर सहाय की काव्य संवेदना,

➢ काव्य भाषा और काव्य शिल्प

◆ व्याख्या हेतु निर्धारित कविताएं- पढिए गीता, अधिनायक, अकाल और आत्महत्या के विरुद्ध (रघुवीर सहायः प्रतिनिधि कविताएं, राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली)

■ 6. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ : व्याख्या और आलोचना

➢ ‘अज्ञेय’ का जीवन परिचय और रचनाएं

➢ प्रयोगवाद और अज्ञेय’,

➢ ‘अज्ञेय’ की काव्य संवेदना और काव्य शिल्प

◆ व्याख्या हेतु निर्धारित कविताएं- आज थका हिय हारिल मेरा, बावरा अहेरी , शब्द और सत्य एवं मेरे देश की आंखें। (अज्ञेय की कविताएं सं० विद्यानिवास मिश्र, राजपाल एण्ड संस, नई दिल्ली)

■ 7. गजानन माधव मुक्तिबोध’ : व्याख्या और आलोचना

➢ ‘मुक्तिबोध’ का जीवन परिचय काव्य रचनाएं

➢नई काव्य संवेदना,

➢ प्रगतिशीलता,

➢ काव्य भाषा एवं शिल्प विधान

◆ व्याख्या हेतु निर्धारित कविताएं- मैं उनका ही होता, मैं तुम लोगों से दूर हूं, कहने दो उन्हें जो यह कहते हैं और भूल गलती। (मुक्तिबोध: प्रतिनिधि कविताए, राजकमल प्रकाशन नई दिल्ली)

■ 8. ‘नागार्जुन’ : व्याख्या और आलोचना

➢ ‘नागार्जुन’ का जीवन परिचय काव्य रचनाएं

➢ प्रगतिशील चेतना,

➢ काव्यवस्तु,

➢ काव्य शिल्प,

➢ काव्य भाषा

◆ व्याख्या हेतु निर्धारित कविताएं- पछाड़ दिया मेरे आस्तिक को , बहुत दिनों के बाद, बादल को घिरते देखा है और सिंदूर तिलकित भाल (नागार्जुन: प्रतिनिधि कविताए, राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली)

■ 9. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना: व्याख्या और आलोचना

➢ सर्वेश्वर का जीवन परिचय एवं आलोचना,

➢ काव्यवस्तु,

➢ काव्य संवेदना

➢ काव्य शिल्प

◆ व्याख्या हेतु निर्धारित कविताएं- सुहागिन का गीत, लीक पर वे चलें, भूख और फसल।( सर्वेश्वर दयाल सक्सेना प्रतिनिधि कविताएं राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली )

■ 10. केदार नाथ अग्रवाल : व्याख्या और आलोचना

➢ केदार नाथ अग्रवाल का जीवन परिचय एवं आलोचना,

➢ काव्यवस्तु,

➢ काव्यसंवेदना,

➢ काव्यशिल्प।

◆ व्याख्या हेतु निर्धारित कविताएं- बसंती हवा, वीरांगना, मोर्चे पर और किसान से। (पाठ्य पुस्तक आधुनिक काव्य, हिन्दी परिषद प्रकाशन, हिन्दी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद)

Allahabad University BA First year Hindi Paper -2 Syllabus :

द्वितीय प्रश्न पत्र – गद्य साहित्य : विभिन्न विधाएं (निबंध, कहानी, नाटक, एकांकी) 

निबंध :

1. भारतेन्दु हरिश्चंद्र – भारत वर्षोन्नति कैसे हो सकती है ?

2. बाल मुकुंद गुप्त – एक दुराशा

3. रामचंद्र शुक्ल – क्रोध

4. हजारी प्रसाद द्विवेदी – कुटज

5. हरिशंकर परसाई – विकलांग श्रद्धा का दौर

6. विद्या निवास मिश्र – घने नीम तरु तले

7. सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय – बसंत का अग्रदूत (संस्मरण)

8. फणीश्वरनाथ रेणु – ‘तीसरी कसम’ के सेट पर (रिपोर्ताज)

★ पाठ्य पुस्तक – नवीन निबन्ध संग्रह हिन्दी परिषद प्रकाशन, हिन्दी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद।

कहानी :

1. प्रेमचंद – गिल्ली डण्डा

2. चंद्रधर शर्मा गुलेरी – उसने कहा था

3. जयशंकर प्रसाद – पुरस्कार

4. यशपाल – महाराजा का इलाज

5. अमरकान्त – दोपहर का भोजन

6. भीष्म साहनी – चीफ की दावत

7. चित्रा मुद्गल – भूख

8. शिवमूर्ति – सिरी उपमा जोग

उपन्यास :

1. प्रेमचंद – निर्मला

नाटक :

1. असगर वजाहत : जिन लाहौर नहिं देख्या सो जन्म्या नहिं

एकांकी :

1. रामकुमार वर्मा – उत्सर्ग

2. उपेन्द्रनाथ अश्क – तौलिए

3. लक्ष्मीनारायण लाल – व्यक्तिगत

4. भुवनेश्वर – श्यामा : एक वैवाहिक विडम्बना

University of allahabad Hindi literature Syllabus BA part -1 :

उपरोक्त syllabus इलाहाबाद विश्वविद्यालय बी०ए० प्रथम वर्ष के ‘हिन्दी साहित्य’ विषय का है। आप इसे प्रतिदिन देखें जिससे कि यह आपको पूरी तरह कंठस्थ हो जाए।

साथ ही आप इसे अपने मित्रों व सहपाठियों में Share अवश्य करें।

Universities portal

धन्यवाद🙏 
आकाश प्रजापति
(कृष्णा) 
ग्राम व पोस्ट किलहनापुर, कुण्डा प्रतापगढ़
छात्र:  प्राचीन इतिहास कला संस्कृति व पुरातत्व विभाग, कलास्नातक तृतीय वर्ष, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय

Tag:

Allahabad University BA part -1 Hindi Syllabus , University of allahabad BA part 1 Syllabus of hindi , Allahabad University BA first year Hindi syllabus , Allahabad university BA first year hindi literature Syllabus , University of allahabad Hindi syllabus , University of allahabad ba first year hindi syllabus , Hindi literature syllabus allahabad university.

Important links for Study material :

 
● Books

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top
close