दांत दर्द के घरेलू उपाय | 10 home remedies for toothache in hindi | Dant dard ke gharelu upay | Best toothpain remedies

0

home remedies for toothache in hindi : हमने पिछले पोस्ट में बताया कि दांत दर्द किसे कहते हैं , दांत दर्द कितने प्रकार के होते हैं , दांत दर्द के कारण , दांत दर्द से बचने के उपाय/बचाव , आदि। 

उपरोक्त बातें जानने के लिए आप पिछली पोस्ट (निम्नलिखित लिंक) को पढ़ लें तभी इस लेख की जानकारी पूर्ण होगी–

● दांत दर्द : प्रकार , कारण , बचाव के उपाय , घरेलू उपचार 

 दांत दर्द के घरेलू उपचार – Home remedies for tooth pain :

दांत दर्द के घरेलू उपाय | home remedies for toothache in hindi

इस लेख के अंतर्गत आपको दांत दर्द के कुछ घरेलू उपचारों / उपायों के बारे में बताया जाएगा जिसे अपनाकर आप अपने दांत के दर्द (toothache) से छुटकारा पा सकते हैं। अतः आप इस पोस्ट को शुरू से अंत तक अच्छी तरह पढ़ें।

Note : हमारे इस लेख (Article) का उद्देश्य यह नहीं है कि आप दांत दर्द होने पर डॉक्टर (Dentist) के पास न जाकर इन्हीं उपचारों के भरोसे रहें। ये घरेलू नुस्खे निश्चित ही लाभकारी होंगे किन्तु यदि आपको असहनीय दांत दर्द है तो आप दांत के डॉक्टर को प्राथमिकता अवश्य दें साथ ही ये नुस्खे भी जरूर अपनाएं।

दांत दर्द के उपाय : home remedies for toothache in hindi

हम जानते हैं कि दांत दर्द की समस्या एक गंभीर समस्या है क्योंकि दांत का दर्द सिर्फ दांत में ही नहीं महसूस होता बल्कि यह सिर , गले में भी दर्द का अनुभव कराने लगता है।

ऐसे में यदि दांत का दर्द (tooth pain) प्रारंभिक स्तर पर न ठीक किया गया तो यह बेहद कष्टकारी हो सकता है। आप नीचे दिए गए घरेलू नुस्खों को अपनाकर दांत दर्द को बहुत ही आसानी से ठीक कर सकते हैं।

आईये जानते हैं–

  दांत दर्द के प्राकृतिक उपचार (Home remedies for tooth pain)

1. लौंग से दांत दर्द का उपाय – toothache home remedy by cloves | Tooth pain remedy in hindi :

अगर आपका कोई एक-दो दांत दर्द कर रहा है तो आप इसे लौंग से ठीक कर सकते हैं।

आप एक लौंग लें और उसे दर्द हो रहे दांत के नीचे दबा लें। इससे आपके दांत का दर्द कुछ ही मिनट में आराम हो जाएगा। ऐसा आप दिन भर में 2-4 बार कर लें।

ध्यान रहे कि लौंग को चबाना नहीं है बल्कि लंबे समय तक दांत के नीचे दबाकर चूसते रहना है।

2. काली मिर्च से दांत दर्द को भगाएं – Black pepper Remedy for tooth pain | Home remedy of Toothache :

अगर आपका दर्द ठंडा व गर्म पानी या अन्य पदार्थ लगने से होता है तो आप काली मिर्च के प्रयोग से इससे छुटकारा पा सकते हैं।

इसके लिए आपको थोड़ी मात्रा में काली मिर्च लेकर उसका बारीक चूर्ण बना लें। और जितनी मात्रा कालीमिर्च की हो उतना ही नमक मिला लें। अब इसमें कुछ बूंद पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और थोड़ा सा इसे दर्द होने वाले दांत में लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से निश्चित ही दर्द ठीक हो जाएगा।

3. गरम पानी से करें सिकाई – Heat water Remedy for toothache | Toothache Remedy :

अगर आपके दांतों में दर्द है तो आपको गरम पानी की सिकाई बहुत लाभकारी होगा।

एक गिलास पानी को हल्का गरम करें और उसमें थोड़ा सा (आधा चम्मच) सेंधा नमक मिला लें। अब इस नमक-पानी के घूंट को अपने मुंह मे भरकर दर्द हो रहे दांतो की सिकाई करें।

ऐसा करने से आपको 10 से 15 मिनट्स के अंदर लाभ देखने को मिलेगा।

4. हींग-नींबू से करें दांत दर्द का इलाज – Home remedies of tooth pain | tooth pain remedy :

हींग की सहायता से भी आप अपने दांत के दर्द को दूर कर सकते हैं।

आधा चम्मच हींग में 2-3 बूंद नींबू अथवा मौसमी का रस मिला लें। फिर इसे हल्का से गरम करके दर्द हो रहे दांत पर लगा लें और कुछ समय तक लगा रहने दें। ऐसा करने से आप जल्द ही अपने दांत दर्द में आराम पाएंगे।

5. प्याज के प्रयोग से फायदा – Home remedies for tooth nerve pain | Toothache remedy :

प्याज अपने ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिबैक्टीरियल गुण के कारण प्रसिद्ध है।

दांत दर्द को दूर करने के लिए आप प्याज के छोटे से टुकड़े को दर्द हो रहे दांत से दबाए रखें अथवा उसे चबाएं।

इसके अलावा आप प्याज के रस को निकालकर रुई के माध्यम से दर्द हो रहे दांत पर लगाएं। ऐसा करने से दांत दर्द अवश्य आराम होगा।

6. अमरूद के पत्ते से दांत दर्द का इलाज – Guava leaves remedy for tooth pain :

अमरूद के ताजे पत्ते चबाने से भी दांत दर्द में आराम मिलता है। क्योंकि अमरूद के ताजे पत्तों में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। इनसे दांद दर्द में राहत मिलती है और दांत की सूजन कम होती है।

इसके अलावा अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को पानी में उबालकर ठण्डा कर लें। इसमें नमक मिलाएं और कुल्ला करें। ऐसा करने से भी आप दांतो के दर्द में राहत महसूस करेंगे।

7. लहसुन चबाने से मिलता है लाभ – Garlic home remedy of toothache | Dental pain remedy :

लहसुन को चबाने से भी दांतों के दर्द कम किये जा सकते हैं। क्योंकि इसके अन्दर मौजूद Allicin  प्राकृतिक जीवाणुरोधी एजेंट है।

इसके अलावा लहसुन के रस को निकालकर दर्द हो रहे दांतों में अच्छी तरह से लगाने से भी दांत दर्द में आराम मिलता है।

8. बेकिंग सोडा- दांत दर्द का उपाय : Baking soda home remedy for tooth pain in hindi

रूई को पानी में डालकर निचोड़ लें। इसमें बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर इसे दर्द हो रहे दांत पर अच्छी तरह घुमाएं।

इसके अलावा गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर उसको मुंह में थोड़ी देर भरे रखें और अंत मे कुल्ला कर लें। ऐसा करने से निश्चित ही लाभ होगा।

9. आलू से करें उपचार – Potato remedy of toothpain | Dental pain remedies

कच्ची आलू के छोटे से टुकड़े को दर्द हो रहे दांत से चबाने पर दांत दर्द कम होता है।

10. हल्दी से भगाएं दांतो का दर्द : Turmeric remedy for toothache :

हल्दी प्राकृतिक Antibiotics के गुणों के लिए विख्यात है।  हल्दी का प्रयोग दांत के दर्द को ठीक करने में भी किया जाता है।

आधा चम्मच हल्दी को सरसों के तेल में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें थोड़ा सा नमक भी मिला लें। अब इस बने हुए पेस्ट को दर्द वाले दांत में अच्छी तरह लगाएं।

निष्कर्ष :

इस प्रकार इन उपरोक्त घरेलू नुस्खों में से आप एक-दो को भी अपनाकर दांत दर्द को दूर कर सकते हैं। यदि आपका दांत दर्द अभी ही प्रारंभ हुआ है तो आप इसे अवश्य आजमाएं।

धन्यवाद🙏 
आकाश प्रजापति
(कृष्णा) 
ग्राम व पोस्ट किलहनापुर, कुण्डा प्रतापगढ़
छात्र: इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय

Tag:

toothache , Tooth pain , toothache relief , toothache home remedy in hindi , home remedy for tooth pain in hindi , wisdom tooth pain , toothache pain relief , toothache pain , toothache home remedy, toothache, toothache remedy, home remedies for killing exposed nerve in tooth, home remedies for tooth pain, home remedies for tooth infection, tooth pain remedy, home remedies for tooth nerve pain, home remedies for wisdom tooth pain, tooth pain, wisdom tooth pain, toothache, tooth pain remedy, toothache remedy, home remedies for toothache, home remedies for killing exposed nerve in tooth, दांत दर्द के घरेलू नुस्खे , दांत दर्द , दांतों का दर्द , दांत दर्द के उपाय , दांत दर्द होने पर क्या करें , दांत दर्द के उपचार , दांत दर्द के प्राथमिक उपचार , दांत दर्द के कारण , दांत दर्द क्यों होता है ?

Important links for Study material :

 
● Books

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top
close