Fungal infection in hindi | फंगल इंफेक्शन | कवक संक्रमण | फंगस इंफेक्शन क्या हैं | Skin fungal infection

0

फंगल संक्रमण की समस्या (Fungal infection problem) एक प्रकार की स्किन या त्वचा रोग (Skin disease) है। वैसे तो यह समस्या एक सामान्य Skin problem किन्तु यह एक गंभीर रूप ले लेने पर बहुत ही कष्टकारी साबित होती है। हम जानते हैं कि शरीर में सभी समस्याएं वात , पित्त और कफ़ में से किसी न किसी के असंतुलन से उत्पन्न होती हैं। इसी तरह फंगल इंफेक्शन (Fungal infection) भी कफ़ और पित्त दोष होने से उत्पन्न होता है।

यह Infection जल्द ही एक गंभीर रूप ले लेता है अगर इसे शुरुआती समय में नियंत्रित न किया गया तो यह त्वचा (Skin) के साथ साथ ऊतक (Tissue) व हड्डियों को भी प्रभावित करने लगता है।

Fungal infection
Fungal infection

फंगल संक्रमण क्या है ? What is fungal infection ?

फंगल इंफेक्शन एक प्रकार का त्वचा रोग है। यह एक संक्रामक रोग है, जोकि सामान्य रूप से मनुष्यों में हो सकता है। इसे Mycosis भी कहा जाता है।  नाम से ही स्पष्ट है कि यह त्वचा रोग कवक या Fungi के कारण होते हैं। fangi एक प्रकार के सूक्ष्मजीवी होते हैं जिन्हें सामान्य नग्न आंखों से देखना संभव नहीं होता है।

मनुष्य की शरीर लगातार बाह्य कवक या फंगस (Fungus) से लड़ती रहती है किंतु जब हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है तो कवक (Fungus) हमारे त्वचा पर infection के रूप में सामने आते हैं।

सभी कवक (Fungi) मनुष्य के लिए हानिकारक नहीं होते हैं। बल्कि कुछ खास प्रकार के कवक हानिकारक होते हैं जो शरीर में रोग पैदा करते हैं। कुछ fangi (कवक) तो खाये भी जाते हैं जैसे- मशरूम।

फंगल इंफेक्शन शरीर के विभिन्न अंगों जैसे- सामान्य त्वचा , नाखून , मुंह , पैर , उंगलियों के बीच तथा कुछ निजी अंगों में भी यह हो सकता है। इसके अलावा कुछ खास प्रकार के कवक (Fungi) सांस के द्वारा हमारे फेफड़ों तक पहुँच जाते हैं तथा उसे भी यह दुष्प्रभावित करते हैं। अतः फंगल इंफेक्शन फेफड़ों में भी हो सकता है।

Fungi (कवक) क्या होते हैं ? What are fungi

फंगस (Fungus) एक सूक्ष्मजीवी है जिसे हम सामान्य आंखों से नहीं देख सकते। इनका आकर माइक्रो में होता है। ये सामान्य तौर पर नम-आर्द्र स्थानों , मिट्टी , पौधों की पत्तियों या सामान्य वायु में भी विद्यमान रहते हैं। बता दें कि सभी प्रकार के फंगस मनुष्य के लिए हानिकारक नही होते हैं, बल्कि कुछ खास प्रकार के (जैसे-aspergillus) fungi हानिकारक होते है।

कुछ तो यहां तक हानिकारक होते हैं कि जिनका संक्रमण जानलेवा भी साबित हो सकता है। किंतु सामान्यतः यह एक प्रकार की सामान्य बीमारी या skin infection को जन्म देता है जिसे आसानी से ठीक किया जा सकता है।

फंगल इंफेक्शन के लक्षण : Symptoms of Fungal infection

फंगस इंफेक्शन किसी भी उम्र के व्यक्तियों में हो सकता है। अर्थात यह नवजात से वृद्ध व्यक्तियों तक किसी को भी हो सकता है। यह इंफेक्शन शुरुआती चरण में तो एक सामान्य इंफेक्शन जैसा ही होता है किंतु अगर समय पर इसका इलाज न किया गया तो यह एक घातक रूप ले सकता है।

और किसी भी बीमारी या रोग का अच्छे से इलाज हम तभी  कर सकते हैं जब हम उसके लक्षणों को जल्द ही पहचान लें। आईये जानते हैं Fungal इंफेक्शन के कुछ लक्षणों (Symptoms of fungal infection) को―

★ संक्रमित क्षेत्र (संक्रमित त्वचा) पर लाल धब्बे या चकत्ते पड़ना।

★ फंगल इंफेक्शन से प्रभावित क्षेत्र में खुजली होना।

★ संक्रमित त्वचा पर छोटे छोटे दाने निकलना या सफेद धब्बे जैसे हो जाना।

★ गुप्तांगों में fungal infection होने पर उसके आस पास तेज खुजली होना।

★ संक्रमित या प्रभावित त्वचा का सुखी पड़ना या दरारें जैसे पड़ जाना।

★ फंगल इंफेक्शन से संक्रमित त्वचा पर हल्की सूजन भी हो सकता है।

★ संक्रमण अधिक बढ़ जाने पर फफोले भी पड़ सकते हैं।

ये कुछ फंगस इंफेक्शन के लक्षण ऊपर बताए गए हैं। इनमें से किसी एक लक्षण के घटित होने पर त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क कर लेना चाहिए।

इसके अलावा नीचे इसके बचाव के कुछ उपाय व कुछ घरेलू उपचार बताए गए हैं जिन्हें आप आसानी से अपना सकते हैं।

Fungal इंफेक्शन के प्रकार | Types of fungal infection

फंगल इंफेक्शन कई प्रकार के होते हैं। इन्हें एक अन्य नाम, Mycosis, से भी जाना जाता है। fungi लाखों प्रकार के होते हैं किंतु उनमें से कुछ ही मानव शरीर के लिए हानिप्रद होते हैं। अलग अलग प्रकार के फंगस विशेष परिस्थितियों में अलग अलग प्रकार के बहुत से रोग या बीमारियों के कारक हो सकते हैं।

फंगल इंफेक्शन (Fungal infection) एक प्रकार का संक्रामक रोग है अर्थात यह छुआछूत से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्तियों में हो सकता है। इसका मुख्य कारण है इसकी प्रजननपद्धति। यह बीजाणुओं को मुक्त कर के प्रजनन करता है लिहाजा यह बहुत तेजी से फैलते हैं।

नीचे कुछ फंगल इंफेक्शन के प्रकार बताए गए हैं―

★ Athlete’s foot : इसे एक अन्य नाम, Tinea pedis, से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन है जोकि समान्यतः पैरों की उंगलियों के बीच , नाखूनों में , हाथों की त्वचा पर , या पैर के किसी भी अन्य हिस्से पर हो सकता है। यह dermatophytes fungus के कारण होता है जोकि एक प्रकार का हानिकारक fungus है।

★ Jock itch : यह एक प्रकार का दाद का दूसरा रूप है।यह tinea cruris नाम से भी जाना जाता है। यह सामान्यतः जांघों के भीतरी हिस्से पर, गुप्तांगों के निकट, देखा जाता है। इस प्रकार का fungal infection भी dermatophytes fungus के कारण होता है।

★ Yeast infection : त्वचा का यीस्ट इन्फेक्शन candidiasis कहलाता है। यह भी फंगस से होने वाला एक प्रकार का इंफेक्शन है। यह candida नामक fungus के अधिक मात्रा में एक स्थान पर आक्रमण करने से होता है जब हमारी आंतरिक रोग अभिक्षमता कम होती है। जब हमारे शरीर के कुछ अंगों जैसे Armpit , मुंह के आस पास या कहीं भी अधिक समय तक नमी रहती है तो यह इंफेक्शन जन्म ले सकता है और बचाव के उपाय न करने से यह बढ़ता भी है।

Toenail fungus : Onychomycosis भी एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन है जो हाथ या पैरों के नाखूनों में हो सकता है। कभी कभी हम अपने नाखूनों पर एक spot देखते हैं यह इन्फेक्शन ऐसे ही spot से शुरू होता है। समय के साथ साथ यह बढ़ता है तथा कष्टकारी हो जाता है।

★ Ring worm (दाद) : इससे हम सभी परिचित हैं। यह भी एक fungal skin infection है जोकि अधिक नम व आर्द्र त्वचा पर हो सकता है। यह एक प्रकार का संक्रामक रोग है अर्थात यह किसी संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण क्षेत्र से सीधे संपर्क में आने पर यह संपर्क में आये व्यक्ति को भी हो सकता है। लाल रंग के छल्लेनुमा चकत्ते इसके सामान्य लक्षण हैं जिसमें तेज खुजली व जलन भी होती है।

इस प्रकार उपर बताए गए कुछ Infections के प्रकार Fungal infection के ही अलग अलग रूप हैं। इनमें से कोई भी समस्या होने पर हमें इसके उपचार की ओर ध्यान देना चाहिए। अगर यह शुरुआती चरण में है तो आप इसे कुछ आसान घरेलू नुस्खों की सहायता से भी ठीक कर सकते हैं। इसके अगले लेख में हमने कुछ खास घरेलू उपाय बताए हैं जोकि बहुत ही आसान हैं तथा इनमें आवश्यक सामग्रियां भी आसानी से सुलभ हैं।

अगर आप इस समस्या इन्हें आप इस समस्या से ग्रसित हैं तो इन्हें अवश्य देखें 👇

Fungal इंफेक्शन के घरेलू उपचार : Home remedies for fungal infection

Gs Center

Related posts 👇

Disclaimer: Everything mentioned in this article is presented as a general information.  This website does not confirm them.  Be sure to contact a dermatologist if you have a problem.

Tags :

फंगस इन्फेक्शन , फंगल इंफेक्शन क्या है, फंगल इंफेक्शन के लक्षण , फंगल इंफेक्शन के कारण , फंगल इंफेक्शन को कैसे पहचाने , फंगल इंफेक्शन के उपाय , फंगल इंफेक्शन से कैसे बचें , कवक संक्रमण क्या है, Fungal infection , Fungi , Fungus , Infection of Fungus , skin fungal infection.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top
close