Qutubuddin aibak | कुतुबुद्दीन ऐबक | गुलाम वंश | Gulam vansh ka itihas
दिल्ली का पहला तुर्क शासक कुतुबुद्दीन ऐबक (Qutubuddin aibak) था और उसी को भारत में तुर्की-राज्य का संस्थापक भी माना जाता है। मुहम्मद गोरी ने भारतीय प्रदेशों को विजय करके उन्हें अपने राज्य का अंग अवश्य बनाया किन्तु वह गोर का सुल्तान था न कि दिल्ली का। परन्तु कुतुबुद्दीन ऐबक दिल्ली का शासक था।